बारिश के बाद अब ठंड का सितम, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

बारिश के बाद अब ठंड का सितम, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

बारिश के बाद अब ठंड का सितम, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: February 11, 2020 1:03 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद अब ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में अगले 24 घंटे के लिए शीतलहर की चेतावनी दी है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में कोहरा छाए रहने की भी संभावना हैं।

Read More News: बेटी की लव मैरिज का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाए परिजन, पूरे परिवार ने…

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रोजाना रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच रहा हैं। ठंडी हवाएं हिमालय से टकरा कर प्रदेश में आ रही है इस वजह से फरवरी माह के अंत तक कुछ इलाकों में ठंड बनी रहेगी। इन दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से खेती किसानी को नुकसान हुआ है।

Read More News: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में ब्रजेश ठाकुर दोषी साबित, आजीवन कारावास की सजा

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक दलहन, तिलहन और सब्जियों में बारिश और बदली के कारण कीड़ें पड़ने से काफी नुकसान हुआ हैं। आने वाले समय में गर्मी भी तेज पड़ने वाली हैं। वैज्ञानिकों ने कम पानी सोखनें वाले खरीफ की फसलों को लगाने की समझाइस दी हैं।

Read More News: ‘लोगों ने दिखा दिया देश ‘जन की बात’ से चलेगा, ‘मन की बात’ से नहीं’


लेखक के बारे में