किन्नरों की शादी में बड़ा घोटाला, आयोजक ने नवविवाहित जोड़ों को लगाया चूना

किन्नरों की शादी में बड़ा घोटाला, आयोजक ने नवविवाहित जोड़ों को लगाया चूना

किन्नरों की शादी में बड़ा घोटाला, आयोजक ने नवविवाहित जोड़ों को लगाया चूना
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: March 31, 2019 11:18 am IST

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिस आयोजन ने छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया, उसी आयोजन में घोटाले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आयोजक सुरेश शर्मा ने किन्नरों को विवाह उपरांत डेढ़ लाख रूपए देने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने 5-5 हजार रूपए ही दिए। बहरहाल मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने आयोजक सुरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: खुल गई मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना की पोल, जब चौकीदार संबित पात्रा ने शेयर किया ये वीडियो

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में शनिवार को किन्नरों का सामूहिक विवाह का अयोजन किया गया था। इस आयोजन में 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। परिणय सूत्र में बंध रहे जोड़ों को सीएम भूपेश बघेल ने आशिर्वाद दिया। इस आयोजन ने जहां दुनिया के लोगों के सामने एक अलग मिशाल पेश की है वहीं, यह सामूहिक विवाह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। गोल्डन बुक के अधिकारियों ने वरमाला के बाद इस आयोजन को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की घोषणा की।

Read More: अमित शाह ने बोला राहुल गांधी पर हमला, अमेठी में होने वाला है हिसाब-किताब चुकता

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने शामिल होकर ​नवविवाहित जोड़ों को आर्शिवाद दिया था। वहीं, प्रदेश के कई मंत्री और नामी हस्ती भी इस आयोजन में शामिल हुए।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"