अब जाकर प्रगट हुई है पारुल साहू, वो भी कांग्रेस में, कई वर्षों से थी गायब: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

अब जाकर प्रगट हुई है पारुल साहू, वो भी कांग्रेस में, कई वर्षों से थी गायब: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

अब जाकर प्रगट हुई है पारुल साहू, वो भी कांग्रेस में, कई वर्षों से थी गायब: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 18, 2020 10:15 am IST

सागर: मध्यप्रदेश की 27 सीटों में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। इसी बीच शुक्रवार को पूर्व भाजपा विधायक पारुल साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पारुल साहू के कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री गोविद सिंह ने कहा है कि जनता पारुल साहू को स्वीकार नहीं करेगी।

Read More: MP उपचुनाव: सैकड़ों की संख्या में असंतुष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे बीजेपी कार्यालय, हारे हुए पूर्व विधायक की जगह नए प्रत्याशी की मांग

गोविंद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पारुल जब विधायक थीं तब उन्हें जनता खोजती थी। पिछले कई सालों से ये गायब हैं और अब जाकर प्रगट हुई है, वो भी कांग्रेस में। जनता पारुल साहू को स्वीकार नहीं करेगी।

Read More: रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश को मंजूरी देने से पहले की जाएगी कई पैमानों पर जांच, आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि पारुल साहू ने कल देर रात अपने समर्थकों के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ से मुलाकात की थी और इसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पारुल साहू ने 2013 विधानसभा चुनाव में गोविंद सिंह राजपूत को हराया था, लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।

Read More: प्रदेश के PHE मंत्री एंदल सिंह कंसाना कोरोना पॉजिटिव, नहीं थम रहा मंत्रियों के संक्रमित होने का सिलसिला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"