इमरती देवी ने अपने पद से दिया इस्तीफा, शिवराज सिंह सरकार में संभाल रहीं थी महिला एवं बाल विकास विभाग

इमरती देवी ने अपने पद से दिया इस्तीफा, शिवराज सिंह सरकार में संभाल रहीं थी महिला एवं बाल विकास विभाग

इमरती देवी ने अपने पद से दिया इस्तीफा, शिवराज सिंह सरकार में संभाल रहीं थी महिला एवं बाल विकास विभाग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: November 24, 2020 3:54 pm IST

ग्वालियर: विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद इमरती देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इस्तीफा स्वीकार करना या ना स्वीकार करना सीएम शिवराज सिंह के हाथ में है। बता दें कि इमरती देवी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद प्रदेश की सत्ता में बैठे सीएम ​शिवराज ने इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया था।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने नव निर्मित सिटी कोतवाली और कबीर नगर का किया लोकार्पण, सायबर संगवारी वाहनों को हरी झंडी दिखकर किया रवाना

बता दें कि शिवराज कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को उपचुनाव में अपने ही रिश्तेदार सुरेश धाकड़ ने पराजित किया था। उपचुनाव में डबरा सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जा रही थी। चुनाव प्रचार के दौरान इमरती देवी को कांग्रेस नेताओं ने खास तौर पर निशाना भी बनाया था।

Read More: पुलिस प्रशासन की खुली पोल, थाना परिसर में किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार, बाइक की डिक्की से 1 लाख रुपए पार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"