PSG Champions League celebrations: पेरिस में चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले के बाद देर रात भड़की​ हिंसा, जीत का जश्न मना रहे लोगों ने की जमकर तोड़फोड़, गाड़ियों को किया आग के हवाले

PSG Champions League celebrations: पेरिस में चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले के बाद देर रात भड़की​ हिंसा, जीत का जश्न मना रहे लोगों ने की जमकर तोड़फोड़, गाड़ियों को किया आग के हवाले

PSG Champions League celebrations: पेरिस में चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले के बाद देर रात भड़की​ हिंसा, जीत का जश्न मना रहे लोगों ने की जमकर तोड़फोड़, गाड़ियों को किया आग के हवाले

PSG Champions League celebrations: पेरिस में चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले के बाद देर रात भड़की​ हिंसा, जीत का जश्न मना रहे लोगों ने की जमकर तोड़फोड़, गाड़ियों को किया आग के हवाले / Image: AI Generated

Modified Date: May 31, 2026 / 11:44 am IST
Published Date: May 31, 2026 11:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • पीएसजी की जीत के बाद पेरिस में बवाल
  • कारों में लगाई आग, दुकानों को पहुंचाया नुकसान
  • 45 लोग हिरासत में, थाने पर धावा बोलने की कोशिश

पेरिस: PSG Champions League celebrations पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के शनिवार को दूसरी बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद देर रात जश्न के दौरान हिंसा भड़क गई और लोगों के एक समूह ने फ्रांस की राजधानी में एक थाने पर धावा बोलने की कोशिश की। पेरिस पुलिस ने हिंसा के इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने शनिवार को पुस्कास एरिना में खेले गए चैंपियंस लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में मात देकर लगातार दूसरी बार इस स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया। हंगरी के बुडापेस्ट में पीएसजी की जीत के बाद पेरिस में प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

जश्न मना रहे लोगों ने की जमकर तोड़फोड़

PSG Champions League celebrations प्रशंसक आर्क डी ट्रायम्फ के पास की सड़कों पर मार्च करते हुए निकले, कुछ लोगों ने पटाखे जलाए और गाड़ियों के हॉर्न बजाए। चैंप्स-एलिसी पर लगभग 20,000 लोग जमा हो गए और पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। पेरिस पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि छोटे-छोटे समूहों ने विभिन्न स्थानों पर अशांति फैलाई। कुछ समूहों ने दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कारों में भी आग लगा दी गई।

कारों में भी आग लगा दी गई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पॉश 8वें अरॉन्डिसमेंट इलाके में एक थाने पर धावा बोलने की कोशिश करने वालों को तितर-बितर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रात 10 बजे तक 45 लोगों को हिरासत में लिया गया। पेरिस के मुख्य रिंग रोड को कुछ देर के लिए भीड़ ने अवरुद्ध कर दिया जिसे बाद में पुलिस ने हटा दिया। पुलिस ने बताया कि एक बेकरी और एक रेस्तरां को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने 16वें अरॉन्डिसमेंट में पीएसजी स्टेडियम के पास जमा हुए लगभग 1,000 लोगों को भी काबू में किया और साइकिलों से बने अवरोधों को हटाया।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"