छत्तीसगढ़ में 31 मार्च तक स्कूल बंद करने की खबरों पर मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने कही ये बात, जानिए उन्होंने क्या कहा…

छत्तीसगढ़ में 31 मार्च तक स्कूल बंद करने की खबरों पर मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने कही ये बात, जानिए उन्होंने क्या कहा...

छत्तीसगढ़ में 31 मार्च तक स्कूल बंद करने की खबरों पर मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने कही ये बात, जानिए उन्होंने क्या कहा…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: February 26, 2021 4:32 pm IST

रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि कतिपय न्यूज पोर्टलों में छत्तीसगढ़ में कोरोना के कारण 31 मार्च तक स्कूल बंद करने की खबरें प्रकाशित और प्रचारित की जा रही हैं जो कि निराधार और भ्रामक हैं।

Read More: कांग्रेस का नाम बदलकर ‘गोडसेवादी कांग्रेस’ रख लेना चाहिए, राहुल गांधी को हिन्दू महासभा ने दी नसीहत

संचालक लोक शिक्षण जितेन्द्र शुक्ला ने इस संबंध में बताया कि ऐसा कोई भी आदेश विभाग की तरफ से जारी नहीं किया गया है और न ही ऐसी कोई विभाग की तैयारी है, यह खबर पूरी तरह से भ्रामक है।

Read More: नगर निगम की अनूठी पहल, छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी होगी, मिलेगा मुफ्त भोजन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्कूल संचालन का जो आदेश राज्य सरकार ने दिया है, वह उसी तरीके से संचालित होते रहेंगे। परीक्षाएं भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों से सचेत रहें और विभाग का ओर से जारी अधिकारिक आदेश पर ही भरोसा करें।

Read More: पशुपालन एवं डेयरी विभाग के नाम से जाना जाएगा पशुपालन विभाग, अधिसूचना जारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"