कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मंत्री रामकिशोर ने किया अलर्ट, कहा- मैदानी अमले को और अधिक जवाबदार बनाना होगा

Ads

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मंत्री रामकिशोर ने किया अलर्ट, कहा- मैदानी अमले को और अधिक जवाबदार बनाना होगा

  •  
  • Publish Date - July 11, 2021 / 09:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

उमरिया, मध्यप्रदेश। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को लेकर मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे ने अलर्ट किया है। अपने दौरे पर उमरिया पहुंचे राज्यमंत्री आयुष स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधन विभाग और प्रभारी मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे ने कहा कि कोरोना की आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए मैदानी अमले को और अधिक जवाबदार बनाना होगा।

Read More News:  सियासी दंगल में फिर दांव पर दलित! क्या 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में हावी रहने वाला है जातिवाद? 

मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से सीख लेकर हमें पुराने अनुभव के आधार पर आगामी तैयारी करनी होगी। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी करना होगा। सभी उप स्वास्थ्य केंद्र प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुले रहे। एएनएम मुख्यालय में रहें।

Read More News:  OBC-ST-SC…जात साधे…सब साधै! कांग्रेस-बीजेपी के बीच चल रही जाति की सियासत का क्या असर होता है?