मंत्री सज्जन सिंह ने ट्वीट कर कहा- आखिरी बॉल पर छह रन चाहिए, कप्तान कमलनाथ पर पूरा यकीन
मंत्री सज्जन सिंह ने ट्वीट कर कहा- आखिरी बॉल पर छह रन चाहिए, कप्तान कमलनाथ पर पूरा यकीन
भोपाल। मध्य प्रदेश का सियासी दांव पेंच अब अंतिम पड़ाव की ओर है। मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार बचाने में कामयाब हो पाएंगे यह नहीं आज विधानसभा में पता चल जाएगा। बहुमत परीक्षण से पहले कमनाथ सरकार जीत का दावा करने से नहीं चूक रहे हैं।
Read More News: आज दिन के 2 बजे होगा फ्लोर टेस्ट, कांग्रेस सरकार रहेगी या जाएगी-कुछ…
मंत्री सज्जन वर्मा ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ट्वीट कर लिखाा कि आख़री बॉल पर छह रन चाहिये, कप्तान क्रीज पर डटे हुए, पूरी टीम और प्रदेश की जनता को कप्तान कमलनाथ पर पूरा यक़ीन।
Read More News: छलका एनपी प्रजापति का दर्द, कहा- भारी मन से स्वीकार किया विधायकों क…
आख़री बॉल पर छह रन चाहिये। कप्तान क्रीस पर डटे हुए।पूरी टीम और प्रदेश की जनता को कप्तान कमलनाथ पर पूरा यक़ीन…
“सत्यमेव जयते”
— Sajjan Singh Verma (@sajjanvermaINC) March 20, 2020
बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बीजेपी और कांग्रेस की दलीलें सुनने के बाद शाम 6 बजे फ्लोर टेस्ट कराए जाने का फैसला सुनाया। जिसके बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश में गहमागहमी शुरू हो गई है। दिग्विजय सिंह कह चुके हैं कि कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है, वही जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा दावा किया है। मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हमारे पास बीजेपी के कई विधायक हैं, हम 105 विधायकों के साथ बहुमत साबित करेंगे ।
Read More News: स्पीकर एनपी प्रजापति ने मंजूर किया 16 बागी विधायकों का इस्तीफा
इन दावों के बीच देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि बीजेपी मध्य प्रदेश विधानसभा में बहुमत परीक्षण में कांग्रेस का पछाड़ पाएगी या नहीं। कोर्ट के फैसले के अनुसार शाम 5 बजे विधानसभा में बहुमत परीक्षण होगा।
Read More News: कैबिनेट मंत्री का दावा, 105 विधायकों के साथ साबित करेंगे बहुमत,

Facebook


