मंत्री सिंहदेव का भाजपा पर करारा प्रहार, कहा- दुर्भाग्यजनक है कि कोरोना पर हो रही है राजनीति

मंत्री सिंहदेव का भाजपा पर करारा प्रहार, कहा- दुर्भाग्यजनक है कि कोरोना पर हो रही है राजनीति

मंत्री सिंहदेव का भाजपा पर करारा प्रहार, कहा- दुर्भाग्यजनक है कि कोरोना पर हो रही है राजनीति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: September 3, 2020 12:53 pm IST

अंबिकापुर: कोरोना के मामले को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि दुर्भाग्यजनक ये है कि कोरोना पर भी राजनीति हो रही है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। सरकार काम कर रही है, तो गलती हो सकती है, कमी है तो बताएं।

Read More: सैलून के लिए जिला प्रशासन का संशोधित आदेश, अब रविवार को नहीं मंगलवार को बंद रहेगी दुकानें

कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर सिंहदेव ने कहा कि टेस्टिंग और बढ़ा रहे हैं आगे 20 से 30 हजार टेस्ट होगा। टेस्ट बढ़ेंगे तो देश के कोरोना के केस भी बढ़ेंगे।

Read More: घटिया चावल वितरण मामले में सीएम ने जताई नाराजगी, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

इससे पहले सिंहदेव ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार सितंबर के तीसरे हफ्ते के बाद सकती है। संभावना है कि दो हफ्ते के भीतर संक्रमण की रफ्तार कम हो सकती है। लेकिन सितंबर के बाद मामले फिर तेज़ी से बढ़ने का भी अशंका है। वहीं, बढ़ते मामले और घटते रिकवरी रेट पर सिंहदेव ने कहा कि जांच बढ़ने की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन मृत्यु दर काफी नियंत्रित है।

Read More: प्रश्नकाल के निलंबन पर सांसद का आरोप : यह नए भारत की ‘डरावनी तस्वीर’ है


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"