किसान के रूप में देशद्रोही हैं ये, देश की सुख, शांति और विकास में बन रहे बाधा, किसानों के प्रदर्शन पर ऊषा ठाकुर का बयान

किसान के रूप में देशद्रोही हैं ये, देश की सुख, शांति और विकास में बन रहे बाधा, किसानों के प्रदर्शन पर ऊषा ठाकुर का बयान

किसान के रूप में देशद्रोही हैं ये, देश की सुख, शांति और विकास में बन रहे बाधा, किसानों के प्रदर्शन पर ऊषा ठाकुर का बयान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: January 26, 2021 5:05 pm IST

भोपाल: कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज यानि गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में जमकर तांडव मचाया। पहले तो किसान तय समय से काफी पहले दिल्ली के अंदर दाखिल हो गए, उसके बाद पुलिस द्वारा रोके जाने पर उग्र हो गए और जगह जगह पर बनाए गए बेरिकेड्स भी तोड़ दिए। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किले में एक अन्य झंडा फहराया है। वहीं, दिल्ली में किसानों के ​तांडव को लेकर देशभर के नेताओं की अलग-अलग प्रतिकियाएं सामने आ रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर का बयान सामने आया है।

Read More: भोपाल में राज टॉ​कीज के मालिक के बेटे को बदमाशों ने मारा चाकू, घटना के बाद इलाके में दहशत

मंत्री ऊषा ठाकुर लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि देखिए किसान क्या ऐसे हो सकते हैं? यह किसान हैं ही नहीं है, यह किसान के रूप में देशद्रोही हैं, जो उत्पात मचा रहे हैं। देश की सुख, शांति और विकास में बाधा बन रहे हैं।

Read More: गैंगरेप कर दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बोतल, तीन आरोपियों ने घिनौनी करतूत को दिया अंजाम

इससे पहले एनसीपी नेता शरद पवार ने भी आज हुई घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि आज दिल्ली में जो हुआ कोई भी उसका समर्थन नहीं करता परंतु इसके पीछे के कारण को भी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कई दिनों से किसान धरने पर बैठे थे, भारत सरकार की ज़िम्मेदारी थी कि सकारात्मक बात कर हल निकालना चाहिए था। वार्ता हुई लेकिन कुछ हल नहीं निकला।

Read More: सीएम बघेल 28 को पाटन दौरे पर रहेंगे, गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

आज जिस तरह से आंदोलन संभाला गया वह शोचनीय है। हम सभी विपक्ष में बैठे किसानों के कारण का समर्थन करते हैं और मैं अपील करता हूं कि अब आप (किसानों) को अपने-अपने गांवों में शांति से वापस जाना चाहिए और सरकार को आपको दोष देने का कोई अवसर नहीं देना चाहिए।

Read More: बेरिकेड्स तोड़ने के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दबकर किसान की मौत, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"