मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ बोलीं- कांग्रेस पार्टी हमारी मां है… इसके साथ ऐसा नहीं कर सकते…

मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ बोलीं- कांग्रेस पार्टी हमारी मां है... इसके साथ ऐसा नहीं कर सकते...

मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ बोलीं- कांग्रेस पार्टी हमारी मां है… इसके साथ ऐसा नहीं कर सकते…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 17, 2020 7:02 am IST

भोपाल। बेंगालुरु में कांग्रेस विधायकों के कमलनाथ सरकार के खिलाफ नाराजगी सामने आने के बाद अब मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने 16 विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कांग्रेस पार्टी हमारी मां हैं हम इसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं।

Read More News: कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत, 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 120 से ज्यादा केस आए 

उन्होंने कहा कि बहुत बार विधानसभाओं में भी हमारा काम नहीं होता तो क्या हम भी पार्टी छोड़ दें। इस पार्टी ने हम सब को पहचान दी है, ये सभी को सही नहीं मानती है। हम मजबूत हैं, कांग्रेस है और रहेगी।

Read More News: सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखा पत्र, आपका बहुमत नहीं होने की बात लिखना 

बता दें कि आज बेंगालुरु में ठहरे हुए 16 विधायकों ने प्रेस वार्ता में कमलनाथ सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। बिसाहू लाल साहू ने खुलकर सीएम कमलनाथ की आलोचना की। कहा कि सिंधिया के समर्थक होने के कारण हमारी नहीं सुनी जाती है। इससे अब बेदह नाराज है। वहीं भोपाल पहुंचने पर भी विधायकों ने सुरक्षा की मांग की है।

Read More News: भूपेश कैबिनेट की बैठक 19 मार्च को, विधेयकों के प्रारूप को दिया जाएगा अंतिम रूप

मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ से पहले मंत्री हर्ष यादव और निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा ने कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। दावा किया है कि नाराज कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में है और कांग्रेस में ही रहेंगे।

Read More News: मंत्री हर्ष यादव बोले- बेंगलुरु में कांग्रेस विधायकों ने BJP के डर और दबाव में की


लेखक के बारे में