बीजेपी के बल्लेबाज MLA ने इस मंत्री को किया चैलेंज, कहा- विवादित मकान की कराएं CBI जांच, गलत साबित हुआ तो छोड़ दूंगा रा​जनीति

बीजेपी के बल्लेबाज MLA ने इस मंत्री को किया चैलेंज, कहा- विवादित मकान की कराएं CBI जांच, गलत साबित हुआ तो छोड़ दूंगा रा​जनीति

बीजेपी के बल्लेबाज MLA ने इस मंत्री को किया चैलेंज, कहा- विवादित मकान की कराएं CBI जांच, गलत साबित हुआ तो छोड़ दूंगा रा​जनीति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: July 1, 2019 1:01 pm IST

इंदौर: निगमकर्मियों की बल्ले से पीटाई करने वाले विधायक आकाश विजयवर्गीय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को चैलेंज करते हुए विवादित मकान की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने ने आगे कहा है कि अगर गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा और मंत्री वर्मा जो कहेंगे जिस प्रोफेशन का कहेंगे वो काम करूंगा।

Read More: बैंकों को जबरन लोन वसूली के लिए बाउंसर भेजने का अधिकार नहीं, वित्त राज्य मंत्री ने लोकसभा में साफ की स्थिति

इस दौरान आकाश विजयवर्गीय ने सज्जन सिंह वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्मा के रिश्तेदार निगम कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर कार्रवाई कर रहे हैं। मंत्री वर्मा ने ही सीबीआई जांच की बात कही थी। अब करवाएं सीबीआई जांच, मै तैयार हूं।

कटौती से परेशान विधायक पहुंची बिजली ऑफिस, अधिकारियों को समस्या निपटाने दिए निर्देश

गौरतलब है कि भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बीते दिनों मकान खाली करवाने आए निगमकर्मी की बल्ले से पिटाई कर दी थी। इस मामले को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई थी। मामले में इंदौर की अदालत ने कैलाश की जमानज अर्जी खारिज कर 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दी थी, लेकिन भोपाल की विेशेष अदालत ने उन्हें 20-20 हजार की जमानत पर रिहा कर दिया।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"