कांग्रेस विधायकों ने किया मताधिकार का प्रयोग, अरुण वोरा ने दुर्ग और कुलदीप जुनेजा ने रायपुर में डाला वोट

कांग्रेस विधायकों ने किया मताधिकार का प्रयोग, अरुण वोरा ने दुर्ग और कुलदीप जुनेजा ने रायपुर में डाला वोट

कांग्रेस विधायकों ने किया मताधिकार का प्रयोग, अरुण वोरा ने दुर्ग और कुलदीप जुनेजा ने रायपुर में डाला वोट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: December 21, 2019 4:50 am IST

रायपुर: प्रदेश के 151 नगरीय निकायों के लिए सुबह 8 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही लोग मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि दुर्ग विधायक अरूण वोरा अपने बेटे संदीप वोरा के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

Read More: भाटापारा के वार्ड क्रमांक-11 में प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक, बीजेपी उम्मीदवार के भगवा गमछा पहनने से विवाद

मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए अरुण वोरा ने कहा कि लोगों में कांग्रेस को लेकर अच्छा रूझान दिख रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाताओं से जागरूक होकर मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है।

Read More: रायपुर के वार्ड क्रमांक 70 और 30 में सामने आई मतदान कर्मियों की लापरवाही, फर्जी मतदान की आशंका

किरणमयी नायक ने भी डाला वोट
रायपुर नगर निगम की पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने भी लोगों से मतदान करने की अपील की है।

Read More: PCC चीफ मोहन मरकाम ने किया मताधिकार का प्रयोग, मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट

पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे रायपुर कलेक्टर
रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया है।

जांजगीर के वार्ड क्रमांक-18 में फर्जी मतदान की शिकायत पर हंगामा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"