Etah Double Murder: गांव में रातों-रात मचा हड़कंप, पत्नी-सास के साथ पति ने किया खौफनाक कांड, हालात देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Etah Double Murder: गांव में रातों-रात मचा हड़कंप, पत्नी-सास के साथ पति ने किया खौफनाक कांड, हालात देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Etah Double Murder: गांव में रातों-रात मचा हड़कंप, पत्नी-सास के साथ पति ने किया खौफनाक कांड, हालात देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Etah Double Murder | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 22, 2026 / 10:24 am IST
Published Date: September 22, 2026 10:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • पति ने पत्नी और सास की हत्या
  • चारपाई पर मिला शव
  • फॉरेंसिक और SOG टीम मौके पर

एटा: Etah Double Murder उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां पति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी है। (Uttar Pradesh Crime News) बताया जा रहा है कि आरोप पति ने हथौड़ी से सिर कूचकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।

चारपाई पर मिली मां बेटी का शव

Etah Double Murder मिली जानकारी के अनुसार, मामला आवागढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों का चेहरा और आंखें फोड़ दी गईं और दोनों की लाश चारपाई पर पड़ी थी। घटना के बाद बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी डॉ. इलामारन जी तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और SOG की टीमों को भी बुलाया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि आरोपी पति ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।