Jamui Viral Video Latest Update: जमुई वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार, ADG ने बताया क्या-क्या हुआ था घटना वाली रात
Jamui Viral Video Latest Update: जमुई वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार, ADG ने बताया क्या-क्या हुआ था घटना वाली रात
Jamui Viral Video Latest Update: जमुई वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार, ADG ने बताया क्या-क्या हुआ था घटना वाली रात /image: Social Media
- जमुई वायरल वीडियो मामले में 3 नाबालिग पकड़े गए
- वीडियो से करीब 7 लोगों की पहचान
- POCSO समेत कई धाराओं में केस दर्ज
पटना/जमुई। Jamui Viral Video Latest Update: सोशल मीडिया पर बिहार के (Bihar Jamui News) जमुई से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूटी से जा रहे छात्र-छात्रा के साथ लोग बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों के साथ गाली-गलौज भी की है। वहीं इस मामले में ADG ने कहा कि उसने कथित घटना से जुड़े वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 3 नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया है। 2 अन्य के शामिल होने की जानकारी मिली है।
ADG ने बताया क्या हुआ था घटना वाले दिन
जमुई वायरल वीडियो (Jamui Viral Video) मामले पर ADG, कानून-व्यवस्था के. एस. अनुपम ने कहा, “जमुई में 19 तारीख को एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फोटो खींचने गई थी। उसी समय वहां कुछ नाबालिग छात्र और युवक आए और लड़की के साथ छेड़खानी की। सूचना मिलने पर लड़की के घर जाकर पुलिस ने बयान दर्ज किया। इसके बाद जमुई पुलिस के द्वारा 3 नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया है। 2 अन्य के शामिल होने की जानकारी मिली है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पॉक्सो की धारा भी लगाई गई है।
#WATCH पटना, बिहार: जमुई वायरल वीडियो मामले पर ADG, कानून-व्यवस्था के. एस. अनुपम ने कहा, "जमुई में 19 तारीख को एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फोटो खींचने गई थी। उसी समय वहां कुछ नाबालिग छात्र और युवक आए और लड़की के साथ छेड़खानी की। सूचना मिलने पर लड़की के घर जाकर पुलिस ने… pic.twitter.com/xoqHfBHKUg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2026
राज्य महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी, सरकार ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
Jamui Viral Video Latest Update वहीं, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने सोमवार को कहा कि लड़कियों और महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि आयोग ने जमुई के जिलाधिकारी से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मांगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित घटना पर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने संवाददाताओं से कहा कि कथित घटना 19 सितंबर की शाम की है और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर पीड़ित लड़के और लड़की का पता लगा लिया गया है। उन्होंने कहा, “कथित घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन कल तक न तो पीड़ित लड़के और न ही लड़की ने पुलिस से कोई शिकायत की थी। आज जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब हमने दोनों पीड़ितों का पता लगाया।”
वीडियो फुटेज से सात लोगों की पहचान
दयाल ने बताया कि जमुई थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ितों ने किसी आरोपी का नाम नहीं लिया है, लेकिन वीडियो फुटेज की मदद से करीब सात लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ जारी है और सोशल मीडिया से वायरल वीडियो हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं दोनों
Jamui Viral Video Latest Update दयाल ने बताया कि पीड़ित लड़का और लड़की एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं। हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए कोई अन्य जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया कि “कुछ सूचनाओं को व्यक्तिगत कारणों से गुप्त रखा जाना जरूरी है।” इस बीच, कथित ‘मॉरल पुलिसिंग’ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश का कारण बना है।
शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा: मंत्री सुनील कुमार
बिहार सरकार में मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और वह जमुई के पुलिस अधीक्षक से बात कर पूरे मामले की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें
- Actress Mithu Mukherjee Passes Away: मशहूर एक्ट्रेस का निधन, पिछले कई दिनों से थी बीमार, सिनेमा जगत में शोक की लहर
- CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 140 पदों पर होगी बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
- Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Facebook


