BSP विधायक रामबाई का दावा- 15 सीट जीते तो हम बना लेंगे सरकार, फिर बता देंगे क्या होती है सरकार

BSP विधायक रामबाई का दावा- 15 सीट जीते तो हम बना लेंगे सरकार, फिर बता देंगे क्या होती है सरकार

BSP विधायक रामबाई का दावा- 15 सीट जीते तो हम बना लेंगे सरकार, फिर बता देंगे क्या होती है सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: September 29, 2020 5:12 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के ऐलान के साथ ही चुनावी सरगर्मी चरम पर है। जहां एक और राजनीतिक दलों के नेता चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को अपने पक्ष में वोट करने अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बसपा विधायक रामबाई का बड़ा बयान सामने आया है। रामबाई ने कहा है कि एक बार सत्ता आने दो बता देंगे सरकार क्या होती है। इसके साथ ही उन्होंने मायावती को किंगमेकर होने का दावा किया है।

Read More: सीएम शिवराज सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मांगे 3646.41 करोड़ रुपए

दरअसल चुनाव की तारिखों का ऐलान किए जाने के बाद विधायक रामबाई ने दावा करते हुए कहा है कि बसपा उपचुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उपचुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती किंगमेकर होंगी। 15 सीटों में हम जीत गए तो हमारी सरकार बनेगी, फिर हम बताएंगे कि सरकार क्या होती है।

Read More: सीएम बघेल 2 अक्टूबर को करेंगे महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन, दुर्ग को मिलेगा 253 करोड़ रुपए की सौगात

उन्होंने आगे कहा है कि जो पार्टी समर्थन देगी उसके सहयोग से हमारा सीएम बनेगा। जनता एक बार बीएसपी को जरूर जिताएं। जो सिर्फ घोषणाएं होती हैं वो पूरी भी होंगी। हम चाहते हैं इस बार सरकार बीएसपी की बने। वहीं, उन्होंने कमलनाथ सरकार के दौरान किए गए किसान कर्जमाफी को लेकर कहा कि मैं झूठ नहीं बोल सकती किसानों का कर्ज माफ हुआ है।

Read More: मेडिकल कॉलेज के संविदा डॉक्टरों ने काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन, चेतावनी देते हुए कहा- जरूरत पड़ने पर रोक सकते हैं इलाज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"