भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की माता का निधन, सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक

भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की माता का निधन, सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक

भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की माता का निधन, सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 17, 2020 2:15 am IST

भोपाल: भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की माता रमादेवी शर्मा का गुरुवार देर रात उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रमादेवी लंबे समय से बीमार थीं और उनका उपचार राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और कल देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इस घटना से पूरे मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। रमादेवी का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम सिरोंज में किया जाएगा।

Read More: महिला ने लेडी TI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सास की हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगे तीन लाख

रमादेवी के निधन पर सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है साथ ही परिवार के प्रति संवेदना व्य​क्त की है। सीएम कमलनाथ ने कहा है कि सिरोंज विधायक  उमाकांत शर्मा की पूज्य माताजी श्रीमती रमादेवी शर्मा के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Read More: राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के प्रशासक अशोक सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, आदेश जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"