16 मार्च तक मध्यप्रदेश से बाहर रहेंगे सभी भाजपा विधायक, 100 से अधिक MLA दिल्ली तलब, लेकिन शिवराज भोपाल में…
16 मार्च तक मध्यप्रदेश से बाहर रहेंगे सभी भाजपा विधायक, 100 से अधिक MLA दिल्ली तलब, लेकिन शिवराज भोपाल में...
भोपाल: सीएम कमलनाथ सरकार सुरक्षित है या नहीं यह लोगों के लिए सोचनीय प्रश्न बना हुआ है, जिस प्रकार से मध्यप्रदेश में पल पल घटनाक्रम बदल रहे हैं, उससे तो यही लग रहा है कि कमलनाथ सरकार पर गिरने का संकट बरकरार है। वहीं, दूसरी ओर पल—पल नई खबरें सामने आ रही है। ताजा खबरों के साथ ही सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।
इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि 16 मार्च तक मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक 16 मार्च तक मध्यप्रदेश से बाहर रहेंगे। बता दें कि 16 मार्च से ही मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। बता दें कि यह जानकारी सूत्रों के हवाले मिली है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विधायकों के साथ दिल्ली रवाना नहीं हुए हैं।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सभी भाजपा विधायकों को दिल्ली तलब किया गया है। बता दें कि बैठक के बाद भाजपा विधायकों को दिल्ली भेजने के लिए 125 सीटर चार्टर्ड विमान पहले की बूक कर लिया गया था। साथ ही भाजपा कार्यालय के बाहर ही बसें लगाई गई थी और भाजपा मुख्यालय से एयरपोर्ट तक बसों से ही लाया गया है। फिलहाल अभी सभी भाजपा विधायक एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

Facebook


