उपचुनाव से पहले तबादले का दौर लगातार जारी, 4 और IPS अफसरों का ट्रांसफर
उपचुनाव से पहले तबादले का दौर लगातार जारी, 4 और IPS अफसरों का ट्रांसफर
भोपाल: मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार प्रशासनिक अफसरों का तबादला कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने रविवार को भी 4 आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश मंत्रालय वल्लभ भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार योगेश देशमुख को इंदौर आईजी, विवेक शर्मा को पीएचक्यू का आईजी, उमेश जोगा को रीवा आईजी और चंचल शेखर को विसबल रेंज जबलपुर का आईजी बनाया गया है।

Facebook


