Akola Murder Case: कांग्रेस पार्षद के पति की हत्या, बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखकर हर कोई रह गया दंग, जानें किस वजह से आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
Akola Murder Case: कांग्रेस पार्षद के पति की हत्या, बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखकर हर कोई रह गया दंग, जानें किस वजह से आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
Akola Murder Case | Photo Credit: AI
- कांग्रेस पार्षद के पति की चाकू से हत्या
- आरोपी गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
अकोला: Akola Murder Case महाराष्ट्र के अकोला शहर में कांग्रेस की एक पार्षद के पति की पुरानी रंजिश के कारण चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
Akola Murder Case उसने बताया कि पार्षद राफिया बी याकूब खान के पति याकूब खान यूनुस खान (57) (Yakub Khan Murder) पर मंगलवार को उस समय हमला किया गया, जब वह दोपहिया वाहन से रेलवे स्टेशन और अग्रसेन चौक के बीच से गुजर रहे थे। पुलिस ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे आरोपी वसीम अहमद ने अपने वाहन से याकूब खान के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, इसके बाद अहमद ने याकूब खान पर कथित तौर पर चाकू से कई वार किए। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पास में मौजूद पुलिस कांस्टेबल प्रवीण धागेकर ने उसे पकड़ लिया और उसे थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, अहमद ने किसी पुराने विवाद के कारण याकूब पर हमला किया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhubaneswar Double Murder News: छात्रा को परेशान करता था नाबालिग.. फिर दोस्तों ने रची खूनी साजिश, सिर्फ लड़के को नहीं बल्कि इसे भी उतार दिया मौत के घाट
- Vande Bharat: ‘दान चोरी’ पर रार, सियासत धुआंधार! चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का मार्च, जांच पर क्यों मचा है घमासान?
- शह मात The Big Debate: धर्मांतरण पर मोर्चा तैयार..’नए कानून’ का इंतजार! साहू समाज ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या निगरानी से रुकेगा धर्मांतरण?

Facebook


