Karnataka Landslide News: बारिश ने मचाया ऐसा कहर…. एक ही पल में उजड़ गया परिवार, दिल दहला देने वाला हादसा

Karnataka Landslide News: मंगलुरु में भूस्खलन से एक मकान ध्वस्त हो गया, जिससे दो बच्चियों समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

Karnataka Landslide News: बारिश ने मचाया ऐसा कहर…. एक ही पल में उजड़ गया परिवार, दिल दहला देने वाला हादसा

Karnataka Landslide News/Photo Credit: AI Image

Modified Date: July 1, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: July 1, 2026 11:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • मंगलुरु के नागोरी इलाके में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक मकान ढह गया
  • हादसे में दो बच्चियों समेत एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया
  • NDRF, अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया और जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

मंगलुरु। Karnataka Landslide News: कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार तड़के बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक मकान ध्वस्त हो गया, जिससे दो बच्चियों समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रातभर हुई भारी बारिश के कारण मंगलुरु के नागोरी इलाके में भूस्खलन हुआ और एक मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि मकान गिरने से परिवार के छह सदस्य मलबे में फंस गए। स्थानीय निवासी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के कर्मी और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा लोगों को मलबे से निकालने के लिए अभियान शुरू किया। मृतकों की पहचान शांता (46), उनकी आठ वर्षीय बेटी अनामिका चौरसिया और चार वर्षीय बेटी परी के रूप में हुई है।

Karnataka Landslide News अधिकारियों ने बताया कि बालकृष्ण (48), अलका (14) और अनुष्का (11) को मलबे से जीवित निकाल लिया गया तथा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला यह परिवार पिछले दो दशक से कांकानाडी इलाके में रह रहा था। प्रारंभिक तथ्यों से संकेत मिलता है कि लगातार बारिश की वजह से एक पहाड़ी से मिट्टी का एक बड़ा ढेर मकान पर आ गिरा जिससे वह ढह गया।

मलबे से निकाले गए तीन व्यक्तियों के शव

Karnataka Landslide News राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मी भी तलाश एवं बचाव अभियान में शामिल हुए और तीन व्यक्तियों के शव मलबे से बाहर निकाले गए जिसके बाद बचाव अभियान समाप्त हो गया। दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त दर्शन ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे अधिकारियों से जानकारी ली।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने तटीय जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर पहाड़ी इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। जिला अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र का अध्ययन भी शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां रहना लोगों के लिए सुरक्षित है या नहीं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.