मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 20 कोरोना मरीजों की मौत, 1004 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 20 कोरोना मरीजों की मौत, 1004 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 20 कोरोना मरीजों की मौत, 1004 नए संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: October 24, 2020 2:43 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 1004 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 66 हजार 298 हो गई।

Read More: 26 को बीजेपी विधायक दल की बैठक, नए कृषि कानून के विरोध में बनेगी रणनीति

आज प्रदेशभर में 1268 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 20 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2875 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 51 हजार 946 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीवी और फिल्मों में काम करने वाला एक्टर गिरफ्तार, तीन एक्ट्रेस भी मिली संदिग्ध अवस्था में

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हजार 477 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More: गन प्वॉइंट पर डेढ़ लाख कैश और जेवरात लूटकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश, रायपुरा गांव की घटना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"