मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 514 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 8 की संक्रमितों की मौत, 1010 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 514 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 8 की संक्रमितों की मौत, 1010 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 514 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 8 की संक्रमितों की मौत, 1010 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: October 27, 2020 3:15 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 514 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 68 हजार 483 हो गई।

Read More: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पंजीयन की तारीख 10 नवंबर तक बढ़ी, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सदन में की घोषणा

आज प्रदेशभर में 1010 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 8 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2898 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 55 हजार 232 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: सचिन पायलट का चैलेंज, कहा- अगर हिम्मत है तो विधानसभा भंग करा दो, कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार 353 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: MLA धरमजीत सिंह का बड़ा आरोप, कहा- क्वींस क्लब में चल रहा नशे का अवैध कारोबार, प्रभावशाली लोग लगे हैं क्लब को बचाने में


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"