मेडिकल बुलेटिन: मध्यप्रदेश में आज 30 कोरोना मरीजों की मौत, ​2227 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: मध्यप्रदेश में आज 30 कोरोना मरीजों की मौत, ​2227 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: मध्यप्रदेश में आज 30 कोरोना मरीजों की मौत, ​2227 नए संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: September 25, 2020 4:14 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज ​2227 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 17 हजार 588 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 2152 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

Read More: ICMR ने जारी की छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में सीरो सर्विलेंस की अंतरिम रिपोर्ट, लिए गए थे कुल 1513 सैंपल

सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 93 हजार 238 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 30 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2743 हो गया है।

Read More: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कल बुलाई विभागीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक, नक्सल समस्या सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 198 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Read More: गांधी शताब्दी वर्ष के समापन पर छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों में होंगे कार्यक्रम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"