हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना काल में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना काल में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना काल में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: September 20, 2020 2:56 pm IST

ग्वालियर: कोरोना संक्रमण के दौरान मध्यप्रदेश में उपचुनाव के मद्देनजर राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी है। लेकिन राजनीतिक कार्यक्रमों पर आज हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने रोक लगा दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और नियमों का उल्लघन किया गया तो जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। मामले में अगली सुनवाई 28 सितंबर होगी।

Read More: कल से खुलेंगे स्कूल, नागरिक विकास समिति ने जताई अपात्ति, कहा- विधानसभा चलाने से डर रहे फिर स्कूल क्यों खोल रहे हैं?

मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि कोरोना काल में राजनीतिक कार्यक्रमों को आयोजन कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। साथ ही राजनीतिक कार्यक्रम की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें एडवोकेट संजय द्विवेदी, एडवोकेट राजू शर्मा और एडवोकेट वीडी शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। तीन सदस्यीय कमेटी अपनी रिपोर्ट एडवोकेट हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को सौंपेंगे।

Read More: OBC आरक्षण को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार

बता दें कि कोरोना काल में राजनीतिक आयोजनों को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते राजनीतिक आयोजनों पर रोक लगाई जाए।

Read Moe: जनरल और OBC आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश पर प्रक्रिया निर्धारण के संबंध में हुआ गहन मंथन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"