लव जिहाद…पहली मौत, हजार सवाल! सुसाइड नोट में लिखा- मैं आत्महत्या करने जा रही हूं, आदिल खान है जिम्मेदार

लव जिहाद...पहली मौत, हजार सवाल! सुसाइड नोट में लिखा- मैं आत्महत्या करने जा रही हूं, आदिल खान है जिम्मेदार

लव जिहाद…पहली मौत, हजार सवाल! सुसाइड नोट में लिखा- मैं आत्महत्या करने जा रही हूं, आदिल खान है जिम्मेदार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: January 9, 2021 5:40 pm IST

भोपालः आज बात होगी घर्म स्वातंर्त्य कानून की, जिसे मध्यप्रदेश में लागू कर दिया है। शिवराज सरकार का शायद ही कोई ऐसा मंत्री या विधायक होगा, जिसने इस कानून की पैरवी ना की हो। लव जिहाद के खिलाफ कानून को राज्यपाल की मंजूरी के 48 घंटे बाद ही आज यानी शनिवार से इसे लागू कर दिया गया है। वहीं राजधानी भोपाल से एक मामला सामने आया है, जिसमें परिवार का आरोप है कि ये लव जिहाद का मामला है। अब सवाल बेटियों की सुरक्षा का भी है, तो वहीं इस कानून का भी कितना ये प्रभावी रुप से काम कर पाएगा?

Read More: CG Ki Baat: धान संग्राम…पुराने वादों की दुहाई! कोशिश है किसानों के मुद्दे पर खुद को कैसे बड़ा हितैषी दिखाया जाए…

मेरा नाम पूजा है..मैं आत्महत्या करने जा रही हूं.. इसका जिम्मेदार आदिल खान है! सुसाइड का ये मामला राजधानी भोपाल का है, जहां पूजा नाम की एक लड़की ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले पूजा ने 5 लाइन का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार आदिल खान, पिता खलीक खान को बताया है। सुसाइड नोट में लड़की ने आरोपी का पता और मोबाइल नंबर भी लिखा है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि आदिल ने अपना नाम छिपाकर उनकी बेटी से दोस्ती की थी और लगातार पूजा पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन जब उसने धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया तो आदिल ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली। इससे आहत होकर पूजा ने अपनी जान दे दी।

Read More: कलेक्टर अविनाश लवानिया की सराहनीय पहल, देश में पहली बार ट्रांसजेंडर्स को जारी किया गया ID कार्ड

फिलहाल लड़की के भाई के शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर घटना के 24 घंटे बाद ही राज्य सरकार ने धर्म स्वातंर्त्य कानून को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब सवाल है कि इस मामले में धर्म स्वातंर्त्य कानून के तहत कार्रवाई होगी या फिर केवल खुदकुशी करने के लिए प्रेरित करने का मामला बनेगा। क्योंकि लड़की के घरवालों ने लड़के पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। जबकि सुसाइड नोट में लड़की ने इसका जिक्र कहीं नहीं है। ऐसे में अब पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है बड़ा सवाल है, लेकिन विपक्ष जरूर राज्य सरकार को घेर रहा है।

Read More: अवैध धंधे की संचालिका है राजधानी रायपुर की ये महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में पिछले दिनों शिवराज सरकार ने लव जिहाद के मामलों पर रोक लगाने के लिए अध्यादेश के जरिए सख्त कानून लाई। अध्यादेश को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपनी मंजूरी दी। अब राज्य सरकार के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एमपी में धर्म स्वातंर्त्य कानून लागू हो गया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि सख्त कानून बन जाने से लव जिहाद का दी एंड हो जाएगा?

Read More: पुलिस परिवार के पंप पर पहली ग्राहक की गाड़ी में सीएम बघेल ने भरा पेट्रोल, मितान पुलिस पेट्रोल पंप का किया लोकार्पण

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"