राजधानी में आज 84 कोरोना संक्रमितों की मौत, दिन ब दिन बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
राजधानी में आज 84 कोरोना संक्रमितों की मौत, दिन ब दिन बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
भोपाल: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दोगुनी हो गई है, साथ ही मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमण का कहर जारी है, दिन ब दिन संक्रमितो की मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा। आज भी भोपाल में 84 संक्रमितों की मौत हुई है। बता दें कि शहर में संक्रमितों की मौत के चलते राजधानी के भदभदा विश्रामघाट में लाशों का अंबार लग गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज भी 47 कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद भदभदा विश्रामघाट में अंतिम संस्कार किया गया। जबकि सुभाष नगर विश्रामघाट में 28 चिताओं का अंतिम संस्कार किया गया और 9 लोगों को कब्रिस्तान में दफनाया गया। बताया गया कि भदभदा विश्रामघाट में चिरायु अस्पताल से 18 शव अंतिम संस्कार के लिए भेजे गए थे। शहर में आज 27 लोगों की सामान्य मौत हुई है।
Read More: महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, परिजनों ने दिनदहाड़े कर दी जमकर धुनाई
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज रिकॉर्ड 8 हजार 998 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 4070 मरीज स्वस्थ्य हुए। सभी को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 5 हजार 832 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।
Read More: CAF की 19वीं बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

Facebook


