सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी किराना की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया संशोधित आदेश
सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी किराना की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया संशोधित आदेश
ग्वालियरः कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। हालात को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के कई शहरों में कोरोना कफ्र्यू लगा दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि ग्वालियर कलेक्टर ने कोरोना कफ्र्यू के दौरान किराना दुकानों को छूट देने के आदेश को वापस ले लिया है। अब फिर से किराना की दुकानें सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी।
Read More: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, रेस्क्यू कर पुलिस ने निकाला शव
मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से कोरोना कफ्र्यू के दौरान किराना दुकानों को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने की छूट दी थी। लेकिन संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने किराना दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव करते हुए सुबह 7 से 12 बजे तक का समय तय किया था। लेकिन अब जिला प्रशासन ने फिर से किराना दुकानों का समय दोपहर 7 से 10 बजे तक तय किया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कल 12 हजार 384 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। दूसरी ओर 24 घंटे में 75 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं कल 9 हजार 620 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हजार 957 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 863 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 4 लाख 59 हजार 195 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 3 लाख 69 हजार 375 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Facebook


