IPS Ananya Awasthi ADC: इस युवा IPS की बड़ी उपलब्धि.. पहली बार राज्यपाल ने नियुक्त किया किसी महिला अफसर को ADC.. जानें कौन हैं अनन्या अवस्थी

IPS Ananya Awasthi ADC to Governor of Odisha: आईपीएस अनन्या अवस्थी ओडिशा राज्यपाल की पहली महिला एडीसी बनीं, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की।

IPS Ananya Awasthi ADC: इस युवा IPS की बड़ी उपलब्धि.. पहली बार राज्यपाल ने नियुक्त किया किसी महिला अफसर को ADC.. जानें कौन हैं अनन्या अवस्थी

IPS Ananya Awasthi ADC to Governor of Odisha || IANS File

Modified Date: May 31, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: May 31, 2026 10:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनन्या अवस्थी बनीं ओडिशा राज्यपाल की पहली महिला एडीसी।
  • पहले कटक में एसीपी के पद पर कार्यरत थीं।
  • नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

भुवनेश्वर: ओडिशा में महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल सामने आई है। आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी को ओडिशा के राज्यपाल की एड-डी-कैंप (IPS Ananya Awasthi ADC to Governor of Odisha) नियुक्त किया गया है। इस पद पर पहुंचने वाली वह राज्य की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। रविवार को लोक भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राज्यपाल सचिवालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पहले कटक में थीं एसीपी

नई नियुक्ति से पहले अनन्या अवस्थी कटक में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने इस पद पर रहते हुए कई प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने पूर्व पुलिस एडीसी कुलदीप मीणा का स्थान लिया है, जो पहले राज्यपाल के पुलिस एडीसी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी नियुक्ति

नियुक्ति के बाद अनन्या अवस्थी ने राज्यपाल और ओडिशा सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का अवसर है। अनन्या अवस्थी ने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के साथ काम करना सम्मान की बात है। (IPS Ananya Awasthi ADC to Governor of Odisha) उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति देशभर की महिलाओं और युवा लड़कियों को सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो प्रशासनिक और सुरक्षा सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

क्या होती है एडीसी की जिम्मेदारी?

राज्यपाल के साथ दो एडीसी नियुक्त किए जाते हैं। इनमें एक भारतीय नौसेना से और दूसरा ओडिशा पुलिस से होता है। अनन्या अवस्थी पुलिस एडीसी के रूप में कार्य करेंगी, जबकि लेफ्टिनेंट हर्षित देव राज्यपाल के नौसेना एडीसी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। (IPS Ananya Awasthi ADC to Governor of Odisha) एडीसी की भूमिका राज्यपाल के आधिकारिक कार्यक्रमों, औपचारिक समारोहों और प्रोटोकॉल से जुड़े कार्यों में सहयोग करना होता है। यह पद प्रशासनिक और प्रतिष्ठात्मक दोनों दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:

भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता

ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी

जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव

अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की

एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown