Shivpuri Dog Bite News: प्रदेश के इस शहर में दहशत का दूसरा नाम बने 2 आवारा कुत्ते, अब तक इतने लोगों को बनाया शिकार, ट्रॉमा सेंटर में लगी मरीजों की कतार

Shivpuri Dog Bite News: शिवपुरी शहर में दो काले रंग के कुत्तो ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों मे कई लोगों को अपना निशाना बनाया।

Shivpuri Dog Bite News: प्रदेश के इस शहर में दहशत का दूसरा नाम बने 2 आवारा कुत्ते, अब तक इतने लोगों को बनाया शिकार, ट्रॉमा सेंटर में लगी मरीजों की कतार

Shivpuri Dog Bite News | Source : File Photo

Modified Date: May 31, 2026 / 10:43 pm IST
Published Date: May 31, 2026 10:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिवपुरी शहर में दो काले रंग के कुत्तो ने अलग अलग क्षेत्रों जमकर आतंक मचाया है।
  • आवारा कुत्तों ने दो दिनों में 70 से ज्यादा लोगों को काट लिया है।
  • इस घटना से इलाके में और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Shivpuri Dog Bite News: शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो काले रंग के कुत्तो ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों मे कई लोगों को अपना निशाना बनाया। देखते ही देखते जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लोगों की भीड़ जमा हो गई l आज और कल दो दिन मे कुत्ते के काटे मरीजो का आंकड़ा 70 से ऊपर पहुंच गया। (Shivpuri Dog Bite News) जिस नगर पालिका पर आवारा कुत्तो को पकड़ने का जिम्मा है वह भी आवारा कुत्तो के हमले का शिकार हो गए।

लोगों में दहशत का माहौल

लोगों का कहना है कि काले रंग के कुत्ते ने अचानक से लोगों पर हमला कर दिया घर के बाहर खेल रहे बच्चों को निशाना बनाया तो कोई अपनी दुकान पर बैठकर पंचर बना रहा था। (Shivpuri Dog Bite News) यह लोग भी स्वान के हमले की चपेट में आ गए l हालांकि कल और आज दो दिन मे चिंहित हुए दोनों काले कुत्ते नपा अमले ने दवोच लिए लेकिन बाबजूद इसके नागरिको मे दहशत का माहौल है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.