मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद संतोष पांडेय बोले- कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया..

मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद संतोष पांडेय बोले- कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया..

मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद संतोष पांडेय बोले- कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 12, 2020 5:58 am IST

बिलासपुर/मरवाही। मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार करने पहुंचे सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश सरकार की जमकर आलोचान की। कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। आगे कहा है कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की सड़कें बदहाल हो चुकी है। वो आने वाले दिनों में संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।

Read More News: पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह बोले- मुरैना में ऐतिहासिक होगी कमलनाथ की चुनावी सभा, लोग कह रहे गद्दार नहीं, चाहिए खुद्दार

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि कार्यकर्ता का पद सबसे श्रेष्ठ पद है, भाजपा का एक एक कार्यकर्ता माँ भारती के सेवा के लिए राष्ट्रवाद के लिए तत्पर रहता है यही भाजपा की विशेषता है, जनता भाजपा प्रत्याशी डॉ.गम्भीर सिंह से परिचित है उनकी सेवाभावना से परिचित है।

मरवाही के एक गांव से लोकप्रिय डॉक्टर तक का सफर उन्होंने संघर्ष से पूरा किया है यह चुनाव डॉ.गम्भीर सिंह अवश्य जीतेंगे। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मरवाही तक आने में ही हालत इतनी खराब हो गई कि 50 किलोमीटर तक की सड़क सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं। उन्होंने कहा कि मरवाही को हमारी सरकार ने अच्छा छोड़कर गया था और इसकी बदहाली अभी इस सरकार में है। उन्होंने कहा कि मरवाही की दुर्गति को सुधारने की दरकार है।

Read More News: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज मरवाही दौरे पर, 8 गांवों में करेंगे जनसम्पर्क

कांग्रेस को घेरते हुए सांसद पांडेय ने कहा कि भूपेश सरकार के दिन जनता गिर रही है। पिछले 20 महीनों से जनता कांग्रेस से त्रस्त है। इसका परिणाम मरवाही की जनता देगी। इन्होंने गंगा जल की कसम खाकर प्रदेश के किसान को धोखा दिया। जनता के साथ छल किया।

Read More News: महासमुंद में दो मासूम की कुएं में डूबने से मौत, खेलते समय हुआ हादसा

मरवाही विधानसभा के उत्तर मण्डल में कार्यकर्ता सम्मेलन में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, कांकेर सांसद मोहन मंडावी , उत्तर मण्डल चुनाव प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, ओमप्रकाश राठिया पूर्व विधायक , सुरेन्द्र पाटनी , पवन गर्ग , दिलेन्द्र कौशिल मुख्य रूप से शामिल हुए।

Read More News: जाति सत्यापन समिति के समक्ष आज पेश होगी ऋचा जोगी, मामले की होगी सुनवाई


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.