किसान के आत्महत्या मामले में सांसद सुनील सोनी बोले- डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर रहे अन्नदाता, दुर्भाग्यजनक

किसान के आत्महत्या मामले में सांसद सुनील सोनी बोले- डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर रहे अन्नदाता, दुर्भाग्यजनक

किसान के आत्महत्या मामले में सांसद सुनील सोनी बोले- डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर रहे अन्नदाता, दुर्भाग्यजनक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 5, 2020 10:25 am IST

रायपुर: दुर्ग जिले के मातरोडिह गांव में किसान की आत्महत्या मामले को लेकर सांसद सुनील सोनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद सोनी ने कहा है कि किसान डिप्रेशन में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं, जो कि काफी दुर्भाग्यजनक है। मामले को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है, सिर्फ उनके नाम से राजनीति हो रही है। सरकार का पूरा ध्यान मारवाही उपचुनाव की ओर है।

Read More: 9 अक्टूबर को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, PCC प्रभारी PL पुनिया, CM भूपेश बघेल होंगे शामिल

इस मामले को लेकर इससे पहले पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने दुर्ग जिले में किसान की आत्महत्या मामले पर न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को 15 लाख का मुआवजा देने की मांग की है। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार का काम केवल केंद्र सरकार का विरोध करना है, केवल किसान के नाम पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

Read More: किसान आत्महत्या मामले में पूर्व कृषि मंत्री ने की न्यायिक जांच और मुआवजा देने की मांग, बोले- केंद्र का विरोध करना रह गया राज्य सरकार का काम

इधर दुर्ग के किसान की आत्महत्या के मामले की जानकारी लेने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मातरोडीह पहुंचे हैं, उन्होने मृतक के परिजनों और अधिकारियों से जानकारी ली है, गृह मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि किसानों के खेतों में होने वाली बीमारियों की पूरी जानकारी लें, कौन सी दवा उपयोग में लेना है उसकी जानाकरी दें। ‘लीफ ब्लाइट’ और ‘सिफ ब्लाइट’ नामक बीमारी से धान को नुकसान हो रहा है। कुछ किसानों के खेतों में इस बीमारी के होने की जानकारी मिल रही है। वहीं कृषि अधिकारी सहित तहसीलदार भी मातरोडीह गांव पहुंचे हैं, उन्होने परिजनों से जानकारी ली है, खेत जाकर भी उन्होने फसल का जायजा लिया है, धान में लीफ ब्लाइट बीमारी होने की जानकारी मिली है।

Read More: MP में जल्द होगी BJP प्रत्याशियों की घोषणा, वीडी शर्मा ने कहा ‘कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे’

बता दें कि बीते दिन मचांदूर थाना क्षेत्र के मातरोडिह गांव में किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को किसान की लाश के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने फसल खराब होने के चलते खुदकुशी करने की बात कही थी।

Read More: भांडेर विधानसभा में पूर्व CM कमलनाथ का दौरा, चुनावी सभा में बोले- हमारी वोटों की सरकार थी, इनकी नोटों की सरकार..


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"