लॉक डाउन के मुख्यमंत्री की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने दिखाई दरियादिली, गुजरात से आए श्रद्धालुओं को बांटे मास्क और जरूरी सामाग्री

लॉक डाउन के मुख्यमंत्री की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने दिखाई दरियादिली, गुजरात से आए श्रद्धालुओं को बांटे मास्क और जरूरी सामाग्री

लॉक डाउन के मुख्यमंत्री की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने दिखाई दरियादिली, गुजरात से आए श्रद्धालुओं को बांटे मास्क और जरूरी सामाग्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: March 28, 2020 12:08 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद इसके संक्रमितों की यंख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, देश और प्रदेश के जनप्रतिनिधि मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने गुजरात से आए श्रद्धलुओं की मदद की है। उन्होंने श्रद्धालुओं को दवा,मास्क एवं रोजमर्रा के वस्तुओं का वितरण किया है। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने दी है।

Read More: फिक्स डिपॉजिट करने वालों को झटका! रेपो रेट में कटौती के बाद कम होंगी ब्याज दरें?

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोविड 19 के संक्रमण के कारण देशव्यापी लॉक डाउन के चलते चंपारण अभनपुर में गुजरात के राजधानी अहमदाबाद से आए हुए तकरीबन 94 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। श्रद्धलुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बता दें कि चंपारण तीर्थ पूरे देश और विदेश में प्रसिद्ध है। यहां पर पुष्टिमार्ग के गुरु वल्लभाचार्य का जन्म स्थल है, जहां पर पूरे देश और विदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन वर्ष भर लगा रहता है। इन श्रद्धालुओं के तकलीफ की जानकारी जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल को लगी तो उन्होंने तत्काल चंपाराण्य पहुंचकर श्रद्धालुओं को 200 मास्क, 100 से अधिक एंटीसेप्टिक साबून और दूध के पैकेट का वितरण किया।

Read More: सबसे बड़ी भूल, तुमको किया कुबूल, पूरी सांसद निधि को देने के बाद भी क्यों सोनिया गांधी के लिए ऐसा कह रहे लोग

वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने वहां रुके हुए सभी श्रद्धालुओं से शांति बनाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि उनके लिए दवा एवं अन्य रोजमर्रा के सामग्रियों की व्यवस्था करवाई जाएगी।

Read More: ग्वालियर में मिला एक ओर कोविड 19 पॉजिटिव मरीज, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई दो

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि बघेल के इस दरियादिली और सहयोग को देखकर गुजरात राज्य से आए हुए श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके धर्मपत्नी के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि हजारों किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनेपन का अहसास हो रहा है।

Read More: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर कह दी बड़ी बात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"