नक्सलियों ने वाहनों को बीच रास्ते में रोका, रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे जवानों पर किया हमला

नक्सलियों ने वाहनों को बीच रास्ते में रोका, रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे जवानों पर किया हमला

नक्सलियों ने वाहनों को बीच रास्ते में रोका, रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे जवानों पर किया हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: November 14, 2019 6:59 am IST

सुकमा: बस्तर के वनांचल क्षेत्र सुकमा से एक बार फिर नक्सली वारदात की खबर सामने आई है। खबर है कि नक्सलियों ने यात्री बस को रोक लिया था। मामले की सूचना मिलने से तत्काल डीआरजी जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे डीआरजी जवानों पर घात लगाकर बैठै नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने जवानों पर एंबुस से हमला किया। लेकिन जवाबी कार्रवाई में भाग खड़े हुए। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। फायरिंग की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।

Read More: दीपिका और रणवीर सिंह यहां मना रहे हैं अपनी शादी की पहली सालगिरह, शेयर की फोटो

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर नक्सलियों ने सुकमा से आने जाने वाले वाहनों को भेज्जी मार्ग के एटेगट्टा गांव के पास रोक लिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर डीआरजी के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे जवानों पर घात लगाकर बैठे नक्सयलियों ने ऐंबुस से हमला कर दिया। लेकिन जवाब कार्रवाई में डीआरजी जवान भारी पड़े और नक्सली पीठ दिखाकर भाग निकले। फिलहाल इस बात की सूचना नहीे मिली है कि नक्सलियों ने बस में सवार किसी यात्री को नुकसान पहुंचाया है।

Read More: बड़ी बेंच में भेजा गया सबरीमाला मंदिर का मामला, 7 जजों की संविधानिक पीठ सुनाएगी फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"