नक्सलियों ने ग्राम पुजारी को उतारा मौत के घाट, पर्चे फेंककर बताया- पुलिस का गो​पनीय सैनिक

नक्सलियों ने ग्राम पुजारी को उतारा मौत के घाट, पर्चे फेंककर बताया- पुलिस का गो​पनीय सैनिक

नक्सलियों ने ग्राम पुजारी को उतारा मौत के घाट, पर्चे फेंककर बताया- पुलिस का गो​पनीय सैनिक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: November 11, 2019 5:14 am IST

सुकमा: जिले के जगरगुंडा इलाके में एक बार फिर नक्सलियों ने हिंसक घटना को अंजाम दिया है। खबर आ रही कि नक्सलियों ने ग्राम पुजारी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद नक्सलियों ने लाश मेटागुड़ा के पास फेंककर फरार हो गए। मौके पर पर उन्होंने पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें पुजारी पर पुलिस का गोपनीय सैनिक का आरोप लगाया है। इस घटना की पुष्टि एसपी सलभ सिन्हा ने की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले में कार्रवाई कर रही है।

Read More: पत्नी ने मेजर पति और ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का अरोप, कहा- लाखों रुपए लेकर भी कर रहे प्रताड़ित

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने एक सप्ताह पहले कामापारा गांव के पटेल का अपहरण कर लिया था। इसके बाद नक्स​लियों ने सोमवार को पटेल की हत्या कर लाश मेटागुड़ा के पास फेंक दी। मौके पर नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में नक्सलियों ने पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे पुलिस के गोपनिय सैनिक के तौर पर काम कर रहे थे।

Read More: 25 नवंबर से कलेक्टरों के तबादले पर लगेगी रोक, बेहद जरूरी होने पर लेनी होगी निर्वाचन आयोग की अनुमति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"