त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नक्सली हमले का अलर्ट, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नक्सली हमले का अलर्ट, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नक्सली हमले का अलर्ट, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: January 6, 2020 10:22 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराना छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य निर्वाचन आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है । खास कर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के जिलों में चुनाव कराना मुश्किलों भरा हो सकता है| केंद्रीय गृहमंत्रालय ने भी छत्तीसगढ़ पुलिस को अलर्ट करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान नक्सली किसी वारदात को अंजाम दे सकते है ।

ये भी पढ़ें- मस्जिद में संपन्न कराया जाएगा हिंदु रीति रिवाज से विवाह, मुस्लिम भा…

हम आपको बता दें कि पंचायत चुनाव का नक्सली लगातार बहिष्कार कर रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नक्सली बहिष्कार के बाद चुनाव आयोग अब अलर्ट मोड पर आ गया है। बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के एसपी और कलेक्टरों को इसके लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह की मानें तो बस्तर संभाग के जिलों के मतदान केन्द्रों को आयोग शिफ्टिंग करने की तैयारी में हैं । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख सोमवार को है।

ये भी पढ़ें- शहरी विकास मंत्रालय ने जारी की टॉप 5 शहरों की लिस्ट, कोरबा को दूसरा…

जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी| साथ ही 9 जनवरी नाम वापसी का दिन है । इस चुनाव में सभी 27 जिलों की 146 जनपद पंचायत के लिए निर्वाचन होना है| इसमें जिला पंचायत सदस्य के 400 पद, जनपद पंचायत सदस्य 2979, सरपंच के 11664 और पंच के 160725 पदों के चुनाव होने हैं । चुनाव में 1 करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 मतदाता शामिल होंगे । इन चुनावों को संपंन कराने के लिए 29525 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं । चुनाव तीन चरण में होंगे 28, 31 जनवरी और 3 फरवरी को मतदान होगा ।भाजपा आरोप है कांग्रेस है कि सरकार में नक्सली निरंकुश हो गए है ऐसे में पंचायत चुनाव में नक्सल इलाको में चुनाव लड़ना bjp के लिए चुनौतीपूर्ण तो है ।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Ai-JUEIbM1w” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में