नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पर्चा फेंककर बताई वजह

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पर्चा फेंककर बताई वजह

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पर्चा फेंककर बताई वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: January 14, 2020 1:16 pm IST

दंतेवाड़ा । नक्सलियों ने दुआलीकरका गांव में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। मृतक ग्रामीण का भाई डीआरजी का जवान है। कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें- मां सहित नाबालिग बच्चों ने पिता को मरते दम तक पीटा, वजह जानेंगें तो…

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक ग्रामीण का नाम लक्ष्मण मंडावी है। नक्सलियों ने उसकी हत्या कर शव को गांव के बाहर बीच सड़क पर फेंक दिया। शव के पास नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी ने एक पर्चा भी फेंका है, जिसमें लिखा है कि लक्ष्मण ने 18 अप्रेल को हुए एनकाउंटर की पुलिस मुखबिरी की थी।

ये भी पढ़ें- पीएम आवास के लिए रिश्वत लेते सरपंच पति गिरफ्तार, ग्रामीण उद्यानिकी …

बता दें कि इसी दिन पुलिस ने दुआलीकरका गांव में 5 लाख के इनामी नक्सली वर्गीस को मार गिराया था। कुआकोंडा पुलिस मौके पर पहुंच शव को बरामद कर लिया है।


लेखक के बारे में