सड़क निर्माण कार्य में लगे 8 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

सड़क निर्माण कार्य में लगे 8 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

सड़क निर्माण कार्य में लगे 8 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: February 16, 2021 5:05 pm IST

जगदलपुर: बस्तर जिले के मालेवाही में नक्सलियों ने एक बार फिर अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने यहां सड़क निर्माण में लगे 8 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Read More: राहुल गांधी के दौरे से पहले दो दिन में दो कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा, अल्पमत में पहुंची कांग्रेस सरकार

मिली जानकारी के अनुसार मालेवाही थाना क्षेत्र के कचेनार में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार शाम सड़क निर्माण में लगे कर्मचारी वापस लौट रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों ने बीच में ही उनका रास्ता रोक लिया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों 8 वाहनों को आग लगाया है।

Read More: 8 हजार रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, आज हुआ कीमतों में बदलाव, जानिए आज का भाव

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"