जबलपुर और ग्वालियर में मिले नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, देखें जिलों में एक्टिव केस की संख्या
जबलपुर और ग्वालियर में मिले नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, देखें जिलों में एक्टिव केस की संख्या
जबलपुर, ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला थम नहीं रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नए मरीज मिल रहे हैं। प्रदेश की संस्कार धानी जबलपुर और ग्वालियर में 4-4 नए मरीज मिले हैं।
Read More News: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सपा-बसपा समेत निर्दलीय विधायक देंगे बीजेपी का साथ
सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जबलपुर की बात करें तो यहां तब अब तक कोरोना के 322 मामले सामने आए हैं। इनमें से अब तक 257 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। आज ही 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
Read More News: 2 IAS और 6 IPS अफसरों का तबादला, राज्य शासन ने जारी किया आदेश, देखें सूची
बात करे ग्वालियर की तो यहां कोरोना के 4 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 276 हो गई। जिले में अब तक 207 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3 की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस की संख्या 66 है।
Read More News: प्रदेश में आगामी आदेश तक नहीं खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थाएं, आप दें सकते हैं अपना सुझाव

Facebook


