मध्यप्रदेश के इन जिलों में सामने आए कोरोना के नए मरीज, इधर भोपाल में 41 मरीज हुए ठीक

मध्यप्रदेश के इन जिलों में सामने आए कोरोना के नए मरीज, इधर भोपाल में 41 मरीज हुए ठीक

मध्यप्रदेश के इन जिलों में सामने आए कोरोना के नए मरीज, इधर भोपाल में 41 मरीज हुए ठीक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 5, 2020 5:30 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक ओर जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ हर दिन बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर सैकड़ों की संख्या में मरीज कोरोना को मात दे रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More News: देश में बीते 24 घंटे में 9,851 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 273 की थमीं सांसें, संक्रमितों की संख्या 

वहीं राहत की खबर यह है कि राजधानी भोपाल में 41 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है। आज सभी मरीजों को डिस्चार्ज किए जाएंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 64.3% हो गया है।

Read More News: संसद भवन परिसर में कोरोना की दस्तक, कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 

इन जिलों में सामने आए नए मरीज

डिंडौरी में कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों की पहचान होने के बाद अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 हो गई है। यहां अब तक 5 मरीज स्वस्थ हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

Read More News: कोरोना मरीज मिलने के बाद देवपुरी और रामसागर पारा कंटेनमेंट जोन घोषित, अब तक 17 मामले आए 

इसके अलावा खंडवा में 6, नीमच में देर रात 38 नए मरीज मिले। नीमच में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 257 हो गई है। प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। जिले में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 267 हुई। अब तक हुए 197 स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं अबतक कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 60 है।

Read More News: जिला अस्पताल में पंजाब से लौटे श्रमिक की मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद शिफ्ट किया गया था 


लेखक के बारे में