Mahatari Vandan Tree Plantation : महतारी वंदन की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में पहली बार शुरू हुआ खास अभियान, मिलेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र
छत्तीसगढ़ सरकार 30 जुलाई को पहली बार 'महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान' आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में होने वाले इस अभियान में लाखों महिलाएं पौधारोपण करेंगी। पौधा लगाकर फोटो अपलोड करने वाली हितग्राहियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
Mahatari Vandan Tree Plantation / Image Source : AI
- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित राज्यव्यापी पहल।
- महतारी वंदन योजना की लाखों महिलाएं करेंगी पौधारोपण।
- पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस।
रायपुर : Mahatari Vandan Tree Plantation : छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 जुलाई को पहली बार ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान‘ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में होने वाला यह विशेष कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित है।
बालोद में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
इस अभियान के तहत प्रदेश भर की महतारी वंदन योजना की लाखों हितग्राही महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। राज्य स्तरीय मुख्य और भव्य कार्यक्रम बालोद जिले में आयोजित किया जाएगा, जहाँ करीब 2.45 लाख हितग्राही महिलाएं शामिल होंगी। महिलाएं अपने घरों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य स्थानों पर पौधे लगाने वाली है। ।
पौधारोपण कर सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र
अभियान को अधिक उत्साहजनक बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत पौधारोपण करने के बाद अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड करने वाली महिलाओं को शासन की ओर से डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 27 July 2026 : आज से शुरू होगा जया-विजया पार्वती व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का पंचांग
- Aaj Ka Rashifal 28 July 2026: आज किस राशि के जातकों पर होगी किस्मत मेहरबान? जानें नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन का हाल
- Kya MP Mein Baarish Hoga : प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम! आज इन 6 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

Facebook


