NEET Candidate Suicide: NEET में 166 अंक आने से टूटा सपना, फिर 18 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का नाजारा देख परिवार भी रह गया दंग
NEET Candidate Suicide: NEET में 166 अंक आने से टूटा सपना, फिर 18 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का नाजारा देख परिवार भी रह गया दंग
NEET Candidate Suicide | Photo Credit: AI
- NEET छात्रा ने किया सुसाइड
- एग्जाम में कम नंबर आने से डिप्रेशन में थी
- मौत से पहले कागज पर लिख गई दर्द
अहिल्यानगर: NEET Candidate Suicide महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक 18 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
NEET Candidate Suicide मिली जानकारी के अनुसार, घटना अहिल्यानगर जिले के करजत तालुका के जलालपुर गांव की है। मृतिका की पहचान अंकिता सांगले के रूप में हुई है। बताया जा है कि री-नीट एग्जाम का रिजल्ट अच्छा न आने से अंकिता दुखी थी। जिसके चलते उन्होंने ये फैसला उठाया है।
दरअसल, अंकिता को NEET एग्जाम में 166 मार्क्स मिले थे। परिवार का कहना है कि मार्क्स न आने की वजह से वह मेंटल स्ट्रेस में थी। इस बीच रविवार (26 जुलाई) की शाम 4:30 बजे उसने अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार, अंकिता मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रही थी और NEET परीक्षा की तैयारी में लंबे समय से जुटी हुई थी। हाल ही में घोषित परिणाम में उसे 166 अंक मिले थे। परिवार का कहना है कि अंकिता को इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। कम अंक आने के बाद वह लगातार तनाव में रहने लगी थी और इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठा लिया।
सुसाइड नोट में NEET का जिक्र
आत्महत्या करने के बाब अंकिता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मुझे इतना प्यार दिया, लेकिन मैं आपकी एक भी इच्छा पूरी नहीं कर सकी। मम्मी, तुमने तो हर मुसीबत में दोस्त बनकर मेरा साथ दिया। दादा (भाई), तुमने भी मेरा बहुत साथ दिया। मेरी आत्महत्या के लिए आप जिम्मेदार नहीं हैं। आपने मुझे जो खुशी दी है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकती। दादा, तुम मम्मी-पापा का अच्छे से ख्याल रखना। उन्हें किसी चीज़ की कमी मत होने देना। तुम भी खुश रहो। मुझसे कोई गलती हुई हो तो माफ कर देना। मैं आपको कोई खुशी नहीं दे सकी। पहले भी मैं NEET की पढ़ाई कर रही थी, तब भी आप सबने बहुत त्याग किया और मैंने क्या किया, आपकी इच्छा पूरी नहीं कर सकी। अब कोई परेशानी मत लेना, खुश रहो। आपकी अंकिता। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सुसाइड नोट की सामग्री की पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही हैं।
Ankita Sangale, a resident of Jalalpur in Karjat, Ahilyanagar, died by suicide yesterday after securing 166 marks in NEET re-exams. The Karjat police have registered a case of suicide and are conducting further investigations: Maharashtra Police
— ANI (@ANI) July 27, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 27 July 2026 : आज से शुरू होगा जया-विजया पार्वती व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का पंचांग
- Vande Bharat: पेपर लीक पर कल आएगा बिल, सरकार के संकल्प पर क्या है विपक्ष की रणनीति, क्या प्रधान के जानें से संसद का घमासान थमेगा?
- Varanasi Nursery Student Case : मासूम ने मांगी बस इतनी सी इजाजत… और मैडम ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, जानकर कांप उठेगी रूह

Facebook


