Stock Market Today: क्या आज आएगा कमाई का सुपर डे? BEL, टाटा पावर समेत ये स्टॉक्स बना सकते हैं मालामाल

Stock Market Today: आज शेयर बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रहने के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में मजबूती दिखी है। हालांकि निफ्टी अभी भी 24,000 के नीचे कारोबार कर रहा है. आज कोल इंडिया, टाटा पावर और कई बैंक अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे, जबकि कुछ कंपनियों के नतीजे पहले ही सामने आ चुके हैं। जिन पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Stock Market Today: क्या आज आएगा कमाई का सुपर डे? BEL, टाटा पावर समेत ये स्टॉक्स बना सकते हैं मालामाल

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 27, 2026 / 08:51 am IST
Published Date: July 27, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 102 अंक चढ़ा, बाजार में तेजी के संकेत।
  • आज BEL, टाटा पावर और कोल इंडिया समेत कई कंपनियां Q1 नतीजे जारी करेंगी।
  • टाटा कंज्यूमर, एनटीपीसी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के नतीजे रहे मजबूत।

नई दिल्ली: Stock Market Today: आज सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market Today) पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी 0.43% की तेजी के साथ 23,930 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जिससे बाजार का माहौल बेहतर नजर आ रहा है। इसकी वजह अमेरिका और ईरान से जुड़ी खबरें हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर संभावित हमले रोकने और दोबारा बातचीत शुरू करने का संकेत दिया है। लेकिन बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी अभी भी 24,000 के स्तर से नीचे बना हुआ है। यद दबाव जारी रहा तो यह 23,600 से 23,500 के दायरे तक भी जा सकता है।

आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर

आज कई बड़ी कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इनमें कोल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), टाटा पावर, टाटा केमिकल्स, इंडस टावर्स, केनरा बैंक, कोफोर्ज, बालाजी एमाइन्स, कैप्रि ग्लोबल कैपिटल, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, ग्रेविटा इंडिया, हैप्पिएस्ट माइंड्स, होम फर्स्ट फाइनेंस, पी एन गाडगिल ज्वैलर्स और आरआर काबेल जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों का असर आज उनके शेयरों की चाल (Stock Market Today) पर देखने को मिल सकता है।

इन कंपनियों ने दिखाया मजबूत प्रदर्शन

कुछ कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे पहले ही जारी कर दिए हैं। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 427 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि कंपनी की आय भी लगभग 12% बढ़ी। एनटीपीसी का मुनाफा करीब 12% बढ़कर 5,342 करोड़ रुपये रहा। एसबीआई कार्ड्स, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त दर्ज की। दूसरी ओर जिंदल स्टील, आरईसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली। लेकिन कुछ मामलों में उनकी आय या नेट इंटरेस्ट इनकम में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ऑर्डर और निवेश से चर्चा में आईं ये कंपनियां

एनबीसीसी (इंडिया) को दो नए सरकारी वर्क ऑर्डर मिले हैं जिनकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स की सहयोगी कंपनी ने ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश को मंजूरी दी है। इसके अलावा वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज को 800 MWac क्षमता वाले दो बड़े सोलर प्रोजेक्ट के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) का काम मिला है। इन खबरों के चलते इन कंपनियों के शेयरों (Stock Market Today) में भी हलचल देखने को मिल सकती है।

इन शेयरों पर रखें खास नजर

आज बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर काफी हद तक निर्भर करेगी। जिन कंपनियों ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं या जिन्हें बड़े ऑर्डर मिले हैं उनके शेयर निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं। वहीं जिन कंपनियों के मुनाफे में गिरावट आई है उनमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।