4 महीने से नगरपालिका के शिक्षकों को वेतन नहीं, सीएम के निर्देश पर फौरन खाते में जमा हुई सैलरी

4 महीने से नगरपालिका के शिक्षकों को वेतन नहीं, सीएम के निर्देश पर फौरन खाते में जमा हुई सैलरी

4 महीने से नगरपालिका के शिक्षकों को वेतन नहीं, सीएम के निर्देश पर फौरन खाते में जमा हुई सैलरी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: June 15, 2019 11:54 am IST

रायपुर। बिलासपुर जिले के नगर पालिका तखतपुर अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों (नगरीय निकाय) को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके ट्वीटर अकाउंट पर एक शिक्षक के ट्वीट से यह जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को इन शिक्षकों को वेतन जारी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : जनपद अध्यक्ष चुनी गईं संगीता मरावी, तय समय तक केवल एक दावेदार का आवेदन हुआ था जमा.. देखें 

संचालक नगरीय प्रशासन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी तखतपुर को इसके लिए निर्देशित किया। इसके बाद फरवरी 2019 से मई 2019 तक का वेतन कुल 14 लाख 15 हजार 913 रूपए पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से नगर पालिका तखतपुर अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांरित कर दिया गया है।


लेखक के बारे में