अब पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा रेमडेसिविर इंजेक्शन, जिला प्रशासन ने किया कमेटी का गठन

अब पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा रेमडेसिविर इंजेक्शन, जिला प्रशासन ने किया कमेटी का गठन

अब पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा रेमडेसिविर इंजेक्शन, जिला प्रशासन ने किया कमेटी का गठन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 23, 2021 1:34 pm IST

ग्वालियरः प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की मांग भी बढ़ गई है। लेकिन मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने में लगे हुए हैं। वहीं, ग्वालियर प्रशासन ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि प्रदेश में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Read More: बिहार: स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी की कोरोना से मौत

दरअसल, जिला प्रशासन ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए शुक्रवार को फैसला लिया है कि पुलिस की सुरक्षा में अस्पतालों में इंजेक्शन की सप्लाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि अब निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी इंजेक्शन की सप्लाई की जाएगी। इस कार्य के लिए जिला कलेक्टर ने कमेटी का गठन किया है।

Read More: कोलकाता को ‘सिटी ऑफ फ्यूचर’ के रूप में विकसित करने का ऐलान, बंगाल में खिला कमल तो जल्द काम होगा शुरू- पीएम मोदी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कल 12 हजार 384 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। दूसरी ओर 24 घंटे में 75 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं कल 9 हजार 620 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More: एक और पाॅपुलर एक्टर ने दुनिया को कह दिया अलविदा, बाॅलीवुड सहित इन भाषाओं की फिल्मों में कर चुके थे काम

प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हजार 957 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 863 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 4 लाख 59 हजार 195 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 3 लाख 69 हजार 375 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: स्टील उद्योगों की ऑक्सीजन सप्लाई न रोकी जाए, जीवन और जीविका दोनों जरूरी, CM बघेल ने PM मोदी से किया अनुरोध


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"