लीक से हटकर काम रहे युवा, मजदूरों के कठिन दिनों में बनकर आए मसीहा

Ads

लीक से हटकर काम रहे युवा, मजदूरों के कठिन दिनों में बनकर आए मसीहा

  •  
  • Publish Date - April 3, 2020 / 09:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

ग्वालियर। 21 दिन के लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर परिवारों को उठानी पड रही है। हालात ये हैं कि इलाके के बीपीएल रेखा में आने वाले लोगों को अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। साथ ही सब्जियों और फलों के दाम बढ़ने से गरीब लोग इन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-सैफ-करीना ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, सोशल मीडिया पर PM केयर्स में डोन…

 ऐसे में ग्वालियर के युवा जरूरतमंद लोगों की मदद आगे आए हैं। उन्होंने गरीब लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए पहल की है और अपने निजी खर्च पर गरीब, मजदूरों व जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे है।

 ये भी पढ़ें- लीजेंड राजकुमार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, लॉकडाउन तोड़ने वाल…

ग्वालियर के आईटीआई कॉलेज की नई बिल्डिंग में निर्माण में लगे, मजदूरों को छोड़कर उनका ठेकेदार भाग गया है। हालत ये थे कि लोगों के पास खाने का एक दाना नहीं था। लेकिन शहर के युवाओं की टीम ऐसे लोगों को सुबह शाम भोजन करा रही है, वो भी मेन्यू बदलकर, युवाओं का कहना है कि वह अब तक 20 से 22 हजार बेहसहारा लोगों को खाना खिला चुके है। युवाओं का मकसद है, कोरेना के चलते कोई भूखा न रह जाए। वहीं लोग भी युवाओं के इस कदम की सराहना कर रहे है,साथ ही दुआएं दे रहे है।