Tree Plantation for Dead People in Corona : संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की पहल पर कोरोना में मृत व्यक्तियों के नाम पर पेड़ लगाने का अभियान शुरू

Tree Plantation for Dead People in Corona : संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की पहल पर कोरोना में मृत व्यक्तियों के नाम पर पेड़ लगाने का अभियान शुरू

Tree Plantation for Dead People in Corona : संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की पहल पर कोरोना में मृत व्यक्तियों के नाम पर पेड़ लगाने का अभियान शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: July 11, 2021 9:13 am IST

Tree Plantation for Dead People in Corona 

रायपुर संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र पश्चिम विधानसभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम को और तेज करते हुए कोरोना काल में जिनकी मृत्यु हुई थी के नाम पर पेड़ लगाने की शुरुआत आज दीनदयाल उपाध्याय नगर से की। मृतकों के परिजनों की उपस्थिति में विधायक विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस के काफी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस हारितांजली अभियान को पूरे पश्चिम विधानसभा में चलाने का संकल्प लिया है। विधायक द्वारा शुरू किए इस अभियान को देख मृतकों के परिजन भावुक हो गए। ऐसा भी मौका आया जब अपनों के नाम पर पेड़ लगाते ये रोते देखे गए।

Read More News: चोर ने चोरी किया नर्स का मोबाइल, स्टॉफ ब्वॉय के साथ मिले कई अश्लील वीडियो, फैमिली ग्रुप में कर दिया वायरल

विकास उपाध्याय के इस पहल की पूरे क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है,इस विधायक के कार्यप्रणाली में बनावटी कुछ भी नहीं रहता। बल्कि अपने कार्यों से वे लोगों के करीब पहुँचना चाहते हैं।क्षेत्र के लोगों की जुबान बोलती है, एक ऐसा जनप्रतिनिधि जो लोगों के दिलों में बसता है। विकास उपाध्याय ने कहा,जब उन्होंने देखा कि उनके विधानसभा के भी लोग इस कोरोना काल में काफी संख्या में अपनी जान गवाएं हैं और ऐसे लोगों की संख्या 700 से भी ज्यादा है तो उनको जीवित रखने की कल्पना मात्र ही एक माध्यम था और उनके जेहन में ये बात आई कि ऐसा कुछ किया जाए कि इनके जीवन न होने पर भी वे लोगों को जीवन देते रहें। मैंने पेड़ को माध्यम तय किया जो ऑक्सीजन देते हैं।आज जब इसकी शुरुआत किया गया तो ऐसे लोगों के परिजनों में दर्द था आसूं था।सबसे बड़ी बात इन्होंने पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी भी खुद करने की पहल की है।

Read More News:  OBC-ST-SC…जात साधे…सब साधै! कांग्रेस-बीजेपी के बीच चल रही जाति की सियासत का क्या असर होता है?  

विकास उपाध्याय ने वृहद वृक्षारोपण कर पूरे क्षेत्र को हराभरा करने की जिम्मेदारी ली है और आज से वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम को कोरोना काल में मृत व्यक्तियों के नाम समर्पित कर दिया। डीडी नगर से इसकी शुरुआत कर आज 11 पेड़ लगाए गए और ऐसे पूरे विधानसभा में 700 से भी ज्यादा हैं जो कोरोना से मृत हुए हैं। इन व्यक्तियों के नाम पर ये पेड़ उनके ही पारिवारिक सदस्यों के हाथों लगाया जा रहा है। इस दौरान आज ऐसे भी पल आये जब उनके परिवार के सदस्य भावुक हो कर रोने लगे। आज जिनकी स्मृति में पौधा रोपित किया गया उनमें संतोष सिंग खैरवार , नरेश कुमार खोडेकर ,मुकेश यादव, धनराज साहू ,मती कनक लता लाल, मती रूकमणी बाई यादव, रविन्द्र नाथ चतुर्वेदी ,केशव राव कोलाहकर ,गोपाल गुप्ता , मती हेम पुष्पा बिसेन , अजय कुमार साहू सम्मिलित हैं। इसके अलावे भी 50 मीटर की दूरी में एक-एक पेड़ लगाया जा रहा है।

Read More News:  सियासी दंगल में फिर दांव पर दलित! क्या 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में हावी रहने वाला है जातिवाद?  

विधायक विकास उपाध्याय के साथ इस कार्यक्रम में आज डीडी नगर के प्रवीण झा, हरीश साहू विमल गुप्ता , सोहन शर्मा , शिवश्याम शुक्ला , बानो , सौमित्र मोहन मिश्रा , रंजीत बिन्द्रा , शिवनारायण साहू, दीनेश पांडे , नीरज शर्मा योगेश दीक्षित, आरती उपाध्याय, मन्नू बाजपेयी, मनीष पांडे , शैलेंद्र शर्मा , मती पुष्पलता त्रिपाठी , पप्पू सिंह शाहिद रजा, विजय गिडवानी, अशोक कोल्हे , राजा ठाकुर , विजय शर्मा एवं अन्य कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More News:  मौसम की बेरुखी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बनते दिख रहे  


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.