पीसीसी अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा के बीच सिंहदेव ने कहा- इसमें समय लगेगा

पीसीसी अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा के बीच सिंहदेव ने कहा- इसमें समय लगेगा

पीसीसी अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा के बीच सिंहदेव ने कहा- इसमें समय लगेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 20, 2019 8:46 am IST

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की खबरों के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ही छतीसगढ़ पर फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में मंथन से निकला हार का ‘हलाहल’, इसने खत्म कर दी थी पार्टी की ‘शक्ति’.. देखिए 

बता दें, विधानसभा चुनाव के बाद से ही यह चर्चा चल रही है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में सीएम भूपेश बघेल की जगह किसी और की नियुक्ति की जा सकती है। इस तरह की चर्चा इन दिनों और तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि विधायक अमरजीत भगत अगले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शिवम के परिजन से पूर्व सीएम ने की मुलाकात, CBI जांच की मांग 

बताया जा रहा है कि भगत न केवल सीएम बघेल की पसंद हैं बल्कि उनके नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सहमत हो सकते हैं। भगत को मंत्रिमंडल में न लिए जाने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी कारण से उन्हें मंत्रिमंडल में नहीं लिया गया कि उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसे में सिंहदेव का यह बयान मायने रखता है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/P-jgxgwZWfQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में