केंद्री केस में रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, पूछा- अपने शासनकाल में कितने पीड़ितों के घर पहुंचे?

केंद्री केस में रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, पूछा- अपने शासनकाल में कितने पीड़ितों के घर पहुंचे?

केंद्री केस में रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, पूछा- अपने शासनकाल में कितने पीड़ितों के घर पहुंचे?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 19, 2020 11:17 am IST

रायपुर: केंद्री गांव में बीते दिनों हुई घटना की जांच के लिए पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा नेताओं की टीम गांव पहुंची है। इस दौरान रमन सिंह ने मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।

Read More: टिकाऊ VS बिकाऊ वाले बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जनता ने इसका जवाब कांग्रेस को दिया है… उपचुनाव जनता की जीत है

भूपेश बघेल ने कहा है कि रमन अब सिर्फ राजनीति कर रहे हैं ।रमन अपने शासनकाल में कितने पीड़ितों के घर पहुंचे? रमन किसानों की सुसाइड का संज्ञान नहीं लेते थे। घटना की जांच जारी, उचित कार्रवाई होगी। इससे पहले रमन सिंह ने केंद्री गांव में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि रमन सिंह ने कहा है कि मामले की न्यायायिक जांच की मांग करते हैं। हम यहां संवेदना व्यक्त करने आए हैं। उनके घर में बैठने आज तक कोई मंत्री नहीं आया, किसी ने सुध तक नहीं ली। हम राजनीति नहीं कर रहे हैं।

Read More: 5 हजार करोड़ घोटाले के आरोपी पूर्व OSD समुद्र सिंह गिरफ्तार, 1 साल से था फरार

उन्होंने आगे कहा कि कमलेश साहू के परिजनों से मिलने आये थे। संवेदना व्यक्त करने का उद्देश्य था। असाधारण हालात में हुई घटना है। आखिर क्या कारण थे कि निराशा इतनी बड़ी हो गई कि मां, पत्नी, बच्चों को मारकर मर गया। मृतक अपने पीछे कई रहस्य छोड़ गया है। स्मार्ट कार्ड नहीं होने की वजह इलाज नहीं करा पाने की चलते से सी घटना के लिए मृतक बाध्य हुआ? क्या आर्थिक रूप से इतना जर्जर था कि ऐसा कदम उठाया? फांसी लगाने की तस्वीर भी संशय को जन्म देती है। सामान्य जांच से काम नहीं चलेगा।

Read More: सलमान खान ने खुद को किया आइसोलेट, ड्राइवर और 2 स्टाफ पाए गए हैं कोरोना संक्रमित

उन्होंने आगे कहा कि यहां मिलने के बाद ये धारणा आ रही है कि हम शासन से मांग करते हैं कि इसकी न्यायिक जांच कराई जाए। देश में ऐसी घटनाएं कम होती है। छत्तीसगढ़ का आदमी सीधा साधा होता है, गाय पर डंडा नहीं चलाता किसी की हत्या कैसे कर सकता है? इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। घर में बैठने आज तक कोई मंत्री नहीं आया, किसी कांग्रेसी नेता ने संवेदना व्यक्त नहीं की। परिजनों के आंसू पोछने कोई मंत्री आ जाता तो क्या बिगड़ जाता संवेदना तो ही देना था।

Read More: BJP का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ, 10 विषयों पर 10 विशेषज्ञ दे रहे ट्रेनिंग, शाम को पहुंच सकते हैं सिंधिया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"