मणिपुर में दो समुदायों के बीच गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

Ads

मणिपुर में दो समुदायों के बीच गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - February 13, 2024 / 06:41 PM IST,
    Updated On - February 13, 2024 / 06:41 PM IST

इंफाल, 13 फरवरी (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में दो समुदायों के बीच मंगलवार को हुई गोलीबारी में 25 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे पुखाओ शांतिपुर में हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सगोलसेम लोया के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि उसे इंफाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रविवार रात से पुखाओ और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मणिपुर में पिछले साल तीन मई से कुकी और मेइती समुदाय के बीच भिड़की हिंसा में अब तक 180 लोगों की जान जा चुकी है।

भाषा खारी रंजन

रंजन